Home / Odisha / कलिंगा एलायज प्राइवेट लिमिटेड कार्यालय में वंदे उत्कल जननी कार्यक्रम आयोजित

कलिंगा एलायज प्राइवेट लिमिटेड कार्यालय में वंदे उत्कल जननी कार्यक्रम आयोजित

  • वन्दे उत्कल जननी गीत गाकर कोरोना योद्धा का किया सम्मान

शैलेश कुमार वर्मा, भुवनेश्वर

ओडिशा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक जी की अपील का पालन करते हुए कलिंगा एलाइज प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री लक्ष्मण महिपाल के कार्यालय में कर्मचारियों के साथ वंदे उत्कल जननी गीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें सोशल डिस्टेंस (सामाजिक दुराव) का विशेष ख्याल रखा गया एवं सभी कर्मचारियों ने मास्क का प्रयोग किया. शनिवार 30 मई को शाम 5:30 बजे पूरे उत्कल प्रांत में अपने-अपने स्थानों पर रह कर ” वंदे उत्कल जननी” गीत का गायन करने की प्रार्थना श्री नवीन पटनायक जी ने की थी जिसका ओडिशा के सभी लोगों ने पालन किया. श्री लक्ष्मण महिपाल ने बताया कि ओडिशा कोविद -19 की लड़ाई लड़ रहे डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मियों, सफाई कर्मचारियों, आशा कर्मियों, पुलिसकर्मियों, जैसे अनेकानेक योद्धाओं के उत्साहवर्धन एवं सम्मान में यह कार्यक्रम किया गया. इस कार्यक्रम में कलिंगा एलाइज प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ कर्मचारी बसंत कुमार नायक, मुकेश कुमार वर्मा सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहकर वंदे उत्कल जननी गीत गाकर पूरे उड़ीसा का नाम गौरव किया.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …