भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के कारण हो रही निरंतर बारिश के चलते 22 दिसंबर को निर्धारित पथ उत्सव को स्थगित कर दिया गया है।
भुवनेश्वर नगर निगम ने शनिवार को अपने एक्स हैंडल पर इस बारे में जानकारी साझा की।
बीएमसी के आधिकारिक ट्वीट में कहा गया कि इस कार्यक्रम की नई तिथि और स्थान जल्द ही घोषित किया जाएगा। बीएमसी की सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है कि भुवनेश्वर पथ उत्सव 22 दिसंबर 2024, यानी कल, स्थगित कर दिया गया है। अगली तिथि और स्थान जल्द ही सूचित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि 2016 में बीएमसी द्वारा शुरू किया गया पथ उत्सव एक पहल है जिसका उद्देश्य विभिन्न सामाजिक और नागरिक मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और रचनात्मकता, संस्कृति और पर्यावरणीय स्थिरता का उत्सव मनाना है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
