संबलपुर – अंईठापाली स्थित समलेश्वरी विला के एक मकान में सेंध लगाकर 10 लाख रूपये मूल्य की जेवर पर किए जाने का मामला प्रकाश है। मकान मालिक चित्तरंजन बेहेरा की शिकायत पर अंईठापाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों चित्तरंजन अपने परिवार के साथ व्यक्तिगत काम से भुवनेश्वर गए थे। इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उनके मकान में सेंध लगाया और दस लाख रूपये मूल्य का जेवर एवं अन्य सामग्री लेकर पार हो गए। जब बेहेरा अपने घर पहुंचे तो घर की स्थिति देखकर आवाक रह गए। उन्होंने तत्काल अंईठापाली पुलिस को मामले की खबर दिया। अंईठापाली पुलिस का कहना है कि इस सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। खबर लिखे जानेतक पुलिस की कार्रवाई जारी थी, तथा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
Check Also
श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान
7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
