Home / Odisha / फुलबाणी में सड़क हादसे में दो बाइक आरोहियों की मौत

फुलबाणी में सड़क हादसे में दो बाइक आरोहियों की मौत

फुलबाणी. कंधमाल जिले के फुलबाणी सदर थाना क्षेत्र के बिशिपड़ा चौक के निकट शनिवार सुबह बाइक व कार के बीच टक्कर में दो बाइक सवार लोगों की मौत हो गई है. मृतक प्रदीप बगार व नरेश बगार हैं. दोनों मृतकों की आयु 25 से 30 साल के बीच की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोछापड़ा थाना क्षेत्र के आलमड़ा गांव के प्रदीप व नरेश बाइक के जरिये फुलबाणी शहर से अपने गांव लौट रहे थे. तभी सामने से आ रही एक कार के साथ उनकी सीधी टक्कर हो गई. इस कारण दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. खबर मिलने के बाद फुलबाणी सदर थाना के धानाधिकारी आदित्य प्रसाद सेठी अपनी टीम के साथ पहुंच कर शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने दोनों वाहनों को घटनास्थल से बरामद कर लिया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …