Home / Odisha / ओडिशा पुलिस चालक भर्ती में हाईकोर्ट ने आयु सीमा में दी छूट

ओडिशा पुलिस चालक भर्ती में हाईकोर्ट ने आयु सीमा में दी छूट

कटक। ओडिशा पुलिस चालक पदों की भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा को लेकर बड़ा फैसला सुनाते हुए ओडिशा हाईकोर्ट ने मंगलवार को छूट देने का आदेश दिया।
यह फैसला नियमित भर्ती प्रक्रियाओं में देरी के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान आया।
सूत्रों के अनुसार, 2021 के बाद लंबे अंतराल के बाद 7 अक्टूबर 2024 को पुलिस चालक पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की गई थी।
इस अधिसूचना के तहत कुल 405 पदों की घोषणा की गई थी। पहले, अधिकतम आयु सीमा 1 जनवरी 2024 के अनुसार 23 वर्ष निर्धारित की गई थी, जिसके कारण कई अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया के अंतराल के चलते अयोग्य हो गए थे।
हाईकोर्ट के इस फैसले से उन पात्र उम्मीदवारों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो आयु सीमा के कारण पहले अयोग्य घोषित कर दिए गए थे।
Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …