भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने विजय दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होनें सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 1971 के युद्ध में अपने अदम्य साहस, शौर्य व बलिदान से इतिहास के पन्नों में एक अद्वितीय विजय का अध्याय जोड़ने वाले भारतीय सेना के वीर जवानों को कोटि-कोटि नमन एवं देशवासियों को ‘विजय दिवस’ की शुभकामनाएं। यह केवल एक युद्ध नहीं, बल्कि एक स्वाभिमान और मानवीय मूल्यों की रक्षा का संकल्प था। यह विजय भारतीय सेना की अडिग इच्छाशक्ति और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण का प्रमाण था। भारत माँ के अमर सपूतों की वीरता पर देश अनंत काल तक गर्व करता रहेगा। जय हिंद!
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
