-
तीन गंभीर रूप से घायल

गोविंद राठी, बालेश्वर
बालेश्वर जिले के मंगलपुर-नुआगांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर केरल से पश्चिम बंगाल जा रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बस में 30 यात्री सवार थे. तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और बाकी लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं. सूत्रों ने कहा कि सभी घायलों को बालेश्वर मुख्य अस्पताल में ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. चालक ने एक पुल पर नियंत्रण खो दिया जिस कारण बस सीधी नीचे जा गिरी. मौके पर रेमुणा पुलिस पहुंचकर सभी घायलों को बाहर निकाला एवं प्रशासन की तरफ से राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
