Home / Odisha / जस्टिस बेला एम त्रिवेदी बनीं महानदी ट्रिब्यूनल की अध्यक्ष 

जस्टिस बेला एम त्रिवेदी बनीं महानदी ट्रिब्यूनल की अध्यक्ष 

  • पिछले सात महीने से खाली था यह पद

भुवनेश्वर। सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश जस्टिस बेला एम त्रिवेदी को महानदी जल विवाद ट्रिब्यूनल की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह पद पिछले सात महीने से खाली था। 2018 में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद महानदी जल बंटवारा विवाद को सुलझाने के लिए इस ट्रिब्यूनल का गठन किया गया था।

महानदी ट्रिब्यूनल का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है, जिसे जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनर्जीवन मंत्रालय द्वारा स्थापित किया गया।

ओडिशा सरकार ने अंतर्राज्यीय नदी महानदी और इसकी घाटी को लेकर जल विवाद के निपटारे के लिए इसे ट्रिब्यूनल के पास भेजने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। यह विवाद अंतर्राज्यीय नदी जल विवाद अधिनियम, 1956 के तहत सुलझाया जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …