Home / Odisha / एमसीएल जागृति महिला मण्‍डल ने गर्मी में राहगीरों को सेवा देने के लिए प्‍याऊ खोला

एमसीएल जागृति महिला मण्‍डल ने गर्मी में राहगीरों को सेवा देने के लिए प्‍याऊ खोला

संबलपुर. हर वर्ष की भॉंति इस वर्ष भी एमसीएल की जागृति महिला मण्‍डल द्वारा तपती गर्मी में राहगीरों को शीतल पेय जल पिलाने के लिए प्‍याऊ खोला गया है। इस प्‍याऊ को जागृ‍ति महिला मंडल की अध्‍यक्षा श्रीमती मंजुला शुक्‍ला ने उदघाटन किया। मण्‍डल की सदस्‍याओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग 6 के पास पीसी ब्रिज  ‘बुर्ला चौक’  पर एवं आनन्‍द विहार चौक पर प्‍याऊ लगाए हैं।

महिला मंड़ल की उपाध्‍यक्षाऍं श्रीमती पद्मजा सिंह, श्रीमती पद्मनी वासुदेवन के मार्गदर्शन से प्‍याऊ महीने भर राहगीरों के सेवा के लिए चलाई जायेगी। जागृति महिला मंडल की सचिव श्रीमती सुषमा कल्‍ला,संयुक्‍त सचिव श्रीमती अलका मेहरा, कोषाध्‍यक्ष श्रीमती रेणु पाण्‍डेय एवं जागृति महिला सभा की सचिव श्रीमती पुनम सिंह एवं मंडल की अन्य सदस्याओं व आनन्‍द विहार लेडिज क्‍लब की सदस्‍याओं ने प्‍याऊ उदघाटन पर राहगीरों को शर्बत व शीतल जल पिलाया। सभी ने इस नेक काम में अपनी सहायता की हाथ बढ़ाए।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …