Home / Odisha / ओडिशा में विदेशी शराब की बिक्री बढ़ी

ओडिशा में विदेशी शराब की बिक्री बढ़ी

  • उत्पाद शुल्क राजस्व में 11.8% की वृद्धि

  • विदेशी शराब के साथ बीयर की बिक्री में भी आयी उछाल

  • देशी शराब की बढ़ती मांग

भुवनेश्वर। वित्तीय वर्ष 2023-24 में ओडिशा ने शराब की बिक्री में वृद्धि दर्ज की है, जिससे उत्पाद शुल्क राजस्व में 11.8% की बढ़ोतरी हुई। शनिवार को ओडिशा विधानसभा में उत्पाद शुल्क मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने यह जानकारी साझा की।
मंत्री के लिखित जवाब के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022-23 में लगभग 5.83 करोड़ लीटर विदेशी शराब बिकी थी, जो 2023-24 में बढ़कर 5.88 करोड़ लीटर हो गई। बीयर की बिक्री में भी बड़ा उछाल देखा गया, जो 12.9 करोड़ लीटर से बढ़कर 15.35 करोड़ लीटर हो गई, यानी करीब 3.26 करोड़ लीटर की वृद्धि।
उन्होंने बताया कि देशी शराब की बिक्री भी 84.37 लाख लीटर से बढ़कर 98.43 लाख लीटर हो गई।
इन आंकड़ों के साथ, उत्पाद शुल्क राजस्व 2022-23 के 6,455 करोड़ रुपये से बढ़कर 2023-24 में 7,217 करोड़ रुपये हो गया।
नई उत्पाद शुल्क नीति का प्रभाव
उन्होंने बताया कि ये आंकड़े 1 सितंबर 2024 से लागू नई उत्पाद शुल्क नीति से पहले के हैं। नई नीति के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में कोई नयी एफएल ऑन शराब दुकान नहीं खोली जाएगी और डांस बार पर भी कई प्रतिबंध लगाए गए हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …