Home / Odisha / मैं राज्यसभा की दौड़ में नहीं : मनमोहन सामल  

मैं राज्यसभा की दौड़ में नहीं : मनमोहन सामल  

भुवनेश्वर। सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि वह राज्यसभा चुनाव की दौड़ में नहीं हैं।
सामल ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार का चयन पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके नाम को लेकर जो चर्चाएं हो रही हैं, वे निराधार हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय पर अंतिम निर्णय पार्टी का संसदीय बोर्ड जल्द ही लेगा।
उल्लेखनीय है कि भारतीय निर्वाचन आयोग ने पहले ही राज्यसभा की छह सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की है, जिनमें ओडिशा की एक सीट भी शामिल है। यह चुनाव 20 दिसंबर को आयोजित होगा।
ओडिशा से राज्यसभा की एक सीट बीजद नेता सुजीत कुमार के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। उन्होंने सितंबर में ऊपरी सदन से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे।
इससे पहले, मयूरभंज जिले की नेता ममता मोहंता ने भी राज्यसभा और बीजद से इस्तीफा दिया था। बाद में उन्होंने भाजपा का दामन थामा और निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुनी गईं।
Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …