-
सदन कार्यवाही दो बार हुई स्थगित
भुवनेश्वर। पोलावरम मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव अस्वीकार किए जाने को लेकर आज विपक्षी दल के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया, जिससे विधानसभा की पहली पाली की कार्यवाही बाधित हो गई। प्रश्नकाल सहित अन्य निर्धारित कार्य पूरे नहीं हो सके।
आज निर्धारित समयानुसार सुबह 10:30 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने प्रश्नकाल आरंभ किया और विद्यालय एवं जन शिक्षा मंत्री की ओर से उच्च शिक्षा मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने प्रश्नों के उत्तर देना शुरू किए, लेकिन इसी बीच, कांग्रेस विधायकों ने पोलावरम मुद्दे को लेकर नारेबाजी करते हुए सदन के मध्य भाग में आ गए। विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों को अपने अपने सीट पर जाने की अपील की।
स्थगन प्रस्ताव अस्वीकार किए जाने पर कांग्रेस विधायकों ने “डबल इंजन सरकार हाय-हाय” और “डबल इंजन सरकार धिक्कार” जैसे नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। हंगामा चल रहा था और मंत्री उत्तर दे रहे थे। ऐसे में विपक्ष के मुख्य सचेतक प्रमिला मल्लिक ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि सदन की कार्यवाही जारी रखने से पहले सदन को आर्डर में लाये।
अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने बार-बार कांग्रेस विधायकों से सदन की कार्यवाही में सहयोग करने की अपील की, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। हंगामा जारी रहने के कारण अध्यक्ष ने 11:30 बजे तक के लिए सदन स्थगित कर दिया। इसके चलते प्रश्नकाल की कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी।
11:30 बजे दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन विपक्षी विधायकों ने फिर से इसी मुद्दे पर हंगामा करना शुरू कर दिया। अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण सदन में इस पर चर्चा नहीं की जा सकती। इसके बावजूद विपक्षी विधायकों का हंगामा जारी रहा, जिससे अध्यक्ष को सदन को अपराह्न 4 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा।
लोगों के हितों के लिए लड़ती रहेगी बीजद – नवीन
इसी दौरान बीजद और कांग्रेस ने पोलावरम परियोजना को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा। विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने कहा कि बीजद हमेशा ओडिशा के लोगों के हितों के लिए लड़ता रहा है और आगे भी लड़ता रहेगा।
ओडिशा के हितों की अनदेखी कर रही है मोहन सरकार – रामचंद्र काडाम
कांग्रेस विधायक दल के नेता रामचंद्र काडाम ने आरोप लगाया कि पोलावरम मुद्दे पर ओडिशा के हितों की उपेक्षा हो रही है और इस पर मोहन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पोलावरम से ओडिशा डूब रहा है और आंध्रप्रदेश खुश हो रहा है। राज्य सरकार चुपचाप बैठी है। केंद्र सरकार पोलावरम को लेकर अनावश्यक रूप से सहानुभूति दिखा रही है और मोहन सरकार इसे अनदेखा कर रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के विचाराधीन होने का हवाला देकर विधानसभा में इसे अस्वीकार कर दिया गया।
जनता को गुमराह कर रहा विपक्ष – भाजपा
भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। भाजपा नेता अशोक मोहंती ने कहा कि विपक्ष जिस तरह ओडिशा की जनता को गुमराह कर रहा है, वह चौंकाने वाला है। पोलावरम परियोजना को लेकर हमारी भी चिंता है, लेकिन ओडिशा की जमीन अवैध रूप से परियोजना को नहीं दी जाएगी।

Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal