Home / Odisha / राज्य में नये 67 कोरोना संक्रमितों की पहचान

राज्य में नये 67 कोरोना संक्रमितों की पहचान

  •  मरीजों की संख्या बढ़कर 1660 हुई

  •  75 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए

भुवनेश्वर. राज्य में कोरोना के 67 नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1660 हो गई है. इन 67 नये मामलों में 65 संगरोध केन्द्रों से हैं, जबकि दो स्थानीय लोग भी संक्रमित हुए हैं. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इन 67 नये संक्रमित 10 जिलों से पाये गये हैं. इसमें से गंजाम जिले से सर्वाधिक 26 संक्रमितों की पहचान की गई है. जाजपुर व खुर्दा जिले से 11-11 संक्रमितों की पहचान की गई है. इसी तरह नयागढ़ जिले से 7 तथा सोनपुर जिले से 4 संक्रमितों की पहचान की गई है. इसी तरह बलांगीर, जगतसिंहपुर व संबलपुर जिले से 2-2 संक्रमितों की पहचान की गई है. बरगढ़ व केन्दुझर जिले से 1-1 लोग संक्रमित हुए हैं. राज्य में 75 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गये हैं. इन लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग की ओर से ट्विट कर यह जानकारी दी गई है. स्वस्थ होने वाले मरीजों में से सर्वाधिक 25 जाजपुर जिले से हैं, जबकि 19 गंजाम जिले से हैं. कटक जिले के 9 मरीज स्वस्थ हो गये हैं. इसी तरह पुरी जिले से 8, नयागढ़ व केन्द्रापड़ा से 3-3 मरीज स्वस्थ हो गये हैं. कंधमाल व बलांगीर से 2-2 तथा केन्दुझर, बौद्ध, संबलपुर व खुर्दा जिले से 1-1 मरीज स्वस्थ हो गये हैं. कोरोना संक्रमितों में से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 887 हो गई है.

ओडिशा में 24 घंटों में 3037 नमूनों का परीक्षण
भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में 3037 नमूनों का परीक्षण किया गया है. वर्तमान तक राज्य में कुल 139331 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. विभाग द्वारा कहा गया है कि अभी तक राज्य में 1660 कोरोना के मामले सामने आये हैं. इसमें से सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि 887 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 766 है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …