भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने महाराष्ट्र भाजपा विधानमंडल दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने पर देवेंद्र फड़णवीस को शुभकामनाएं दी हैं।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री माझी ने फड़णवीस के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महाराष्ट्र की प्रगति नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में महाराष्ट्र की विकास यात्रा को नई गति मिलेगी। आपकी अनुभव, समर्पण और दृष्टिकोण निश्चित रूप से महाराष्ट्र को अधिक प्रगति और समृद्धि की ओर ले जाएंगे और सभी के लिए एक उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करेंगे। यह मेरा दृढ़ विश्वास है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
