-
अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना की
भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री मोहन माझी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री मोहन माझी ने अपने संदेश में लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा जी को हार्दिक जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपका समर्पण और नेतृत्व करोड़ों लोगों को प्रेरित करता है। महाप्रभु श्री जगन्नाथ आपको सदैव अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों का आशीर्वाद प्रदान करें।
वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता ने भाजपा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के क्षेत्र में आपके उल्लेखनीय कार्य देश के विकास को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। महाप्रभु श्री जगन्नाथ व मां समलेई से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और राष्ट्रसेवा में अपना योगदान देते रहें।
जेपी नड्डा को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। उनके नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
