Home / Odisha / ओडिशा में भ्रष्टाचार पर कड़ा रुख

ओडिशा में भ्रष्टाचार पर कड़ा रुख

  • पांच महीनों में 90 सरकारी अधिकारियों पर सतर्कता विभाग ने दर्ज किए मामले

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को विधानसभा में जानकारी दी कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई है। उन्होंने बताया कि पिछले पांच महीनों में राज्य सतर्कता विभाग ने 90 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज किए हैं।
मुख्यमंत्री ने बीजद विधायक प्रारब देव के एक सवाल के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जून से अक्टूबर के बीच ये मामले दर्ज किए गए हैं।
राजस्व विभाग में सबसे अधिक 20 मामले तथा इसके बाद पंचायतीराज विभाग में 18 मामले दर्ज किये गये हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता विभाग और जांच एजेंसियों को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज हुई है।
Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …