Home / Odisha / मिशन पूर्वोदय से हो रहा ओडिशा में तेजी से विकास – मोदी

मिशन पूर्वोदय से हो रहा ओडिशा में तेजी से विकास – मोदी

  • कहा-सरकार की सही नीतियों की वजह से ओडिशा में आ रहा है बदलाव

  • शिक्षा, मकान और पानी की आपूर्ति में सुधार

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में चल रही विकास योजनाओं और सरकार के द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मिशन पूर्वोदय से ओडिशा में तेजी से विकास हो रहा है और राज्य को नए निवेश के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की सही नीतियों की वजह से ओडिशा में बदलाव आ रहा है और लोग इसे महसूस कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने नई शिक्षा नीति को लागू करने के साथ पीएमश्री योजना के प्रभावी कार्यान्वयन की बात की। उन्होंने बताया कि सरकार ने पक्का मकान देने के अभियान को बढ़ावा दिया है और पेयजल आपूर्ति में सुधार के लिए कदम उठाए हैं। इसके अलावा, गरीबी से लड़ने की लड़ाई भी तेज हो गई है, और ओडिशा के लोग इन सुधारों को महसूस कर रहे हैं।
महिलाओं और बच्चों के लिए योजनाएं
प्रधानमंत्री ने ओडिशा में महिलाओं के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की, विशेष रूप से सुभद्रा योजना का उल्लेख किया, जिसे महिला सशक्तिकरण को एक पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने द्रोपदी मूर्मू, एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बना कर, ओडिशा की बेटियों के लिए प्रेरणा का काम किया है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार बच्चों के लिए स्कूल घर के पास उपलब्ध कराने के लिए एकलब्य स्कूल जैसी योजनाओं को तेजी से लागू कर रही है।
धान खरीद में सुधार
प्रधानमंत्री ने ओडिशा में धान की खरीददारी में किए गए सुधारों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि राज्य में अब 3100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धान की खरीद शुरू हो चुकी है, जो किसानों के लिए एक बड़ी राहत है।
भविष्य में और भी बदलाव होंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह विकसित ओडिशा के सपने को साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की सरकार द्रुत गति से काम कर रही है और भविष्य में राज्य में कई और बदलाव देखने को मिलेंगे।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में कोल्ड स्टोरेज इकाइयां होंगी पुनर्जीवित

252 करोड़ रुपये का निवेश करेगी सरकार भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने राज्य में कृषि बुनियादी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *