-
एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
जाजपुर। जाजपुर जिले के चंडीखोल चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग-16 के पास नयूलपुर रेलवे ओवरब्रिज के निकट आज सुबग एक एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल से एक एंबुलेंस एक मरीज को भुवनेश्वर जा रही ले जा रही थी। इसी दौरान वह नयूलपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास एनएच-16 पर खड़े एक खराब डंपर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि चालक को नींद लगने के कारण वाहन से नियंत्रण खो गया, जिससे यह टक्कर हुई।
एंबुलेंस में सवार मरीज और अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और घटना की जांच शुरू कर दी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
