Home / Odisha / गंजाम में सीडीपीओ रिश्वत लेते ओडिशा विजिलेंस के हत्थे चढ़ी

गंजाम में सीडीपीओ रिश्वत लेते ओडिशा विजिलेंस के हत्थे चढ़ी

  • 12,000 रुपये की रिश्वत राशि बरामद. छापेमारी शुरू

ब्रह्मपुर। ओडिशा विजिलेंस विभाग ने बुधवार को गंजाम जिले के बेगुनियापड़ा की चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर संध्यारानी पाणिग्राही को 12,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी उनके बेगुनियापड़ा स्थित कार्यालय में हुई। विजिलेंस विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि पाणिग्राही को उस समय रंगे हाथों पकड़ा गया जब वह एक आंगनबाड़ी कर्मचारी से रिश्वत ले रही थीं। अपने बकाया वेतन को प्राप्त करने उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से रिश्वत मांगा था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने इस संबंध में विजिलैंस से संपर्क किया था। शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, विजिलेंस अधिकारियों ने जाल बिछाया और रिश्वत की पूरी राशि उनकी गिरफ्त से बरामद कर ली।
गिरफ्तारी के बाद पाणिग्राही से जुड़े तीन स्थानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही थी, जो उनकी संपत्तियों की जांच का हिस्सा है।
इस मामले में ब्रह्मपुर विजिलेंस पुलिस स्टेशन में प्रिवेंशन ऑफ करप्शन (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत केस नंबर 20/2024 दर्ज किया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …