-
चार लोग घायल, हालत स्थिर
भुवनेश्वर। सोमवार को खुर्दा जिले में खलिकोट विधायक पूर्ण चंद्र सेठी की एसयूवी गाड़ी एक ऑटो रिक्शा से टकरा गई, जिससे चार लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना खुर्दा जिले के एनएच-16 पर बडपोखरिया चौक के पास हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिस एसयूवी ने ऑटो रिक्शा को पीछे से टक्कर मारी, वह विधायक के नाम पर पंजीकृत है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को ब़डपोखरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सौभाग्य से, सभी घायलों की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।
दुर्घटना में विधायक को कोई चोट नहीं आई, हालांकि उनकी गाड़ी के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जंकिया पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर ऑटो रिक्शा को जब्त कर लिया।
दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। फिलहाल, विधायक ने इस घटना पर कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
