-
जमशेदपुर ईस्ट पर भाजपा का लहराया परचम
जमशेदपुर। जमशेदपुर ईस्ट विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत दर्ज की है, जिसमें पार्टी की प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने अपने ससुर तथा झारखंड पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की विरासत को मजबूती से बचाया। पूर्णिमा ने 107191 वोटों के साथ अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय कुमार को भारी मतों से मात दिया।
पूर्णिमा ने कुल 21 राउंड गिनती में 42871 वोटों की बढ़त के साथ जीत हासिल की। उन्होंने यह साबित कर दिया कि रघुवर दास की राजनीतिक विरासत को जमशेदपुर के लोगों ने स्वीकार किया है। अजय कुमार, जो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और इस सीट पर महत्वपूर्ण चुनौती पेश कर सकते थे, सिर्फ 64320 वोट हासिल कर सके और दूसरे स्थान पर रहे।
पूर्णिमा साहू ने अपनी जीत के बाद सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह जीत जमशेदपुर के हर नागरिक की जीत है। आपके प्यार और समर्थन ने इसे संभव बनाया है। उन्होंने कहा कि बेटी की तरह से जमशेदपुर के सभी नागरिकों की सेवा करेंगी।
उल्लेखनीय है कि यह चुनाव न केवल भाजपा के लिए महत्वपूर्ण था, बल्कि कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ। अजय कुमार की हार ने कांग्रेस की रणनीति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जमशेदपुर के मतदाताओं ने भाजपा को न केवल अपना भरोसा दिया, बल्कि पार्टी के विकासात्मक एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी सौंपी।
नए उम्मीदवार के सामने नहीं टिके अजय कुमार
जमशेदपुर ईस्ट विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पूर्णिमा साहू एक नई उम्मीदवार थीं। इस चुनाव के जरिए राजनीति में उन्होंने कदम रखा है, जिनके कांग्रेस के अजय कुमार मैदान में नहीं टिक पाए। पूर्णिमा ने 42871 वोटों के भारी अंतर से विजय हासिल की। इस चुनाव में अजय कुमार को जनता का अपेक्षित समर्थन नहीं मिला और वे 64320 वोट पर सिमट गए। भाजपा के नए चेहरे ने अपने प्रभावशाली जनसंपर्क और रघुवर दास की विरासत को भुनाते हुए कांग्रेस की चुनौती को नाकाम कर दिया।

Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal