Home / Odisha / एससीबी मेडिकल कालेज में सुश्रुत स्वास्थ्य़ सहायता केन्द्र खुला

एससीबी मेडिकल कालेज में सुश्रुत स्वास्थ्य़ सहायता केन्द्र खुला

  • स्वास्थ्य मंत्री ने किया उदघाटन

कटक। राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ मुकेश महालिंग ने शनिवार को कटक स्थित श्रीराम चंद्र भंज (एससीबी) मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर में उत्कल विपन्न सहायता समिति द्वारा संचालित सुश्रुत स्वास्थ्य सहायता केंद्र का उद्घाटन किया।
इस कार्यक्रम में कटक सदर के विधायक ईं. प्रकाश चंद्र सेठी, एससीबी मेडिकल कॉलेज की अध्यक्ष डॉ लुसी दास, उत्कल विपन्न सहायता समिति के अध्यक्ष ईं. अक्षय कुमार बीट तथा प्रमुख लोग उपस्थित थे।
इससे पूर्व उन्होंने एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, कटक परिसर में ओडिशा के बरपुत्र, स्वतंत्र ओडिशा प्रदेश के गठन के कर्णधार महराज श्रीराम चंद्र भंजदेव की प्रतिमा पर पुष्पमाल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …