Home / Odisha / डीसीपी कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

डीसीपी कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

  • रक्तदान ही महादान : अखिलेश्वर सिंह

कटक. कमिश्नरेट ऑफ पुलिस की स्पेशल टीम एवं खाननगर युवक संघ के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को डीसीपी कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्घाटन कटक के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस श्री अखिलेश्वर सिंह ने फीता काटकर किया. साथ ही कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है. गौरतलब है कि जबसे विश्व में कोरोना जैसे संक्रामक बीमारी फैलने के कारण शहर में रक्त की कमी को देखते हुए खाननगर युवक संघ एवं कमिश्नरेट ऑफ पुलिस की स्पेशल टीम की ओर से संयुक्त रूप से इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

इस अवसर पर अतिरिक्त डीसीपी त्रिनाथ मिश्र के साथ-साथ कई आला अधिकारी एवं कटक के कई थानों के थाना प्रभारी भी उपस्थित थे. इस अवसर पर खाननगर युवक संघ के अध्यक्ष सीताराम बेहरा एवं सचिव प्रताप बेहरा ने डीसीपी अखिलेश्वर सिंह को सम्मानित भी किया. इस रक्तदान शिविर में टोटल 30 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …