-
दरिंगबाड़ी रहा सबसे अधिक ठंड
-
15.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज
-
15 नवंबर से रात के तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट की संभावना
भुवनेश्वर। ओडिशा में शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। राज्य के 15 शहरों में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है। दरिंगबाड़ी में रात का तापमान सबसे कम 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
फूलबाणी में तापमान 16 डिग्री, जबकि भवानीपाटना में 17 डिग्री दर्ज किया गया। झारसुगुड़ा, राउरकेला और नवरंगपुर में तापमान क्रमशः 17.2 डिग्री, 17.3 डिग्री और 17.5 डिग्री रहा। कोरापुट और अनुगूल में 17.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जबकि रायगड़ा और केंदुझर में तापमान थोड़ा अधिक 18.6 डिग्री था।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 15 नवम्बर से रात के तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट की संभावना जताई गई है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
