-
मयूरभंज, केंदुझर और सुंदरगढ़ जिलों में 29 चेकपोस्ट स्थापित
-
माओवादियों की धमी के मद्देनजर उठाया गया कदम
भुवनेश्वर। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले ओडिशा पुलिस ने झारखंड से सटे सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। ओडिशा पुलिस के एडीजी (कानून एवं व्यवस्था) संजय कुमार ने बताया कि सुरक्षा के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं और सशस्त्र कर्मियों को 24 घंटे तैनात किया गया है। इसका उद्देश्य चुनावी राज्य में अनावश्यक लोगों और सामग्री के प्रवेश को रोकना है।
एडीजी संजय कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग के साथ हुई बैठक के बाद यह कदम उठाया गया है। ओडिशा ने सीमावर्ती जिलों में 29 चेकपोस्ट स्थापित किए हैं और सभी संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है।
माओवादी गतिविधियों पर विशेष नजर
राउरकेला से मिली एक रिपोर्ट के अनुसार, सुंदरगढ़ पुलिस झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले की पुलिस के संपर्क में है। यह समन्वय इसलिए किया जा रहा है ताकि माओवादियों द्वारा चुनाव में बाधा डालने के किसी भी प्रयास को रोका जा सके। सुंदरगढ़ जिला झारखंड के साथ 75 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है, जिसमें ज्यादातर क्षेत्र जंगल से घिरे हुए हैं।
माओवादी बहिष्कार की धमकी के मद्देनजर तैयारियां
यह सुरक्षा प्रबंध बिहार-झारखंड विशेष क्षेत्र समिति द्वारा जारी पोस्टर और बैनरों में झारखंड के मतदाताओं से चुनाव बहिष्कार की अपील के बाद किए गए हैं। राउरकेला पुलिस और पश्चिम सिंहभूम पुलिस के सहयोग से नियमित रूप से सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही झारखंड जाने वाली ट्रेनों और बसों की भी जांच की जा रही है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
