-
केवी सिंहदेव ने पावर मिनिस्टर्स कॉन्फ्रेंस में ओडिशा का प्रतिनिधित्व किया
भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार स्थिर और मजबूत ऊर्जा ढांचा सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध है। बिजली के क्षेत्र में राज्य ने विशेष पहलें की हैं।
यह बातें ओडिशा के उपमुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री केवी सिंहदेव ने कहीं। उन्होंने दिल्ली के यशोभूमि, द्वारका में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन और एक्सपो सेंटर में आयोजित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ऊर्जा मंत्रियों के 2024 सम्मेलन में भाग लिया। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने की, जिसमें भारत के ऊर्जा क्षेत्र के भविष्य को आकार देने वाले अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
इस सम्मेलन में ओडिशा के ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव श्री विशाल देव और ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष भास्कर ज्योति शर्मा ने भी हिस्सा लिया। सम्मेलन में संसाधन पर्याप्तता, वितरण कंपनियों की व्यवहार्यता और पारेषण व उत्पादन परियोजनाओं के लिए अनुमतियों की प्रक्रिया को सरल बनाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
ओडिशा के एक स्थिर और सतत ऊर्जा भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए, श्री सिंहदेव ने राज्य की निर्बाध विद्युत आपूर्ति और स्थिरता सुनिश्चित करने की सक्रिय पहल पर जोर दिया। उन्होंने कह कि राज्य सरकार हम एक स्थिर और मजबूत ऊर्जा ढांचे को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
