Home / Odisha / कोरोना में रक्त संकट दूर करने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन

कोरोना में रक्त संकट दूर करने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन

भुवनेश्वर. छोटी सी आशा नामक संस्था, पुलिस-पब्लिक-प्रेस और भुवनेश्वर कमिश्नरेट पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन भुवनेश्वर आरटीओ-2 कार्यालय पटिया में किया गया. इस दौरान 30 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. कोरोना वायरस को लेकर रक्त की कमी को ध्यान में रखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर जोन-6 के एसीपी प्रकाश पाल, एसीपी लालटेंडु मोहंती, रेडक्रास के दिलीप दास शर्मा, छोटी सी आशा संस्था की सचिन महापात्र, विमल कुमार राउल तथा पुलिस पब्लिक प्रेस पत्रिका की तरफ से पवन कुमार भूत, सृष्टि भूत ने महत्वपूर्ण योगदान किया. इस दौरान सभी को मुस्कान स्पाइसेस की तरफ से गिफ्ट हैंपर प्रदान किया गया.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …