-
प्रसाद वितरण की रहेगी विशेष व्यवस्था
भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर, कटक में शुक्रवार को भगवान भास्कार को पहला अर्घ्य अर्पित करने के लिए छठ घाट तैयार हो गये हैं। बिस्वास, भुवनेश्वर के अध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने आज भी न्यू बालियात्रा, मंचेश्वर और कुआखाई नदी के किनारे बने छठ घाट का निरीक्षण किया और पूजा की तैयारियों की अंतिम समीक्षा की।
इधर, आज बिस्वास की महिला शाखा की सदस्यों ने एक साथ मिलकर खरना किया तथा प्रसाद के लिए ठेकुआ बनाया। इस आयोजन में प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है, जिसमें मुख्य रूप से ठेकुआ, फल और अन्य पूजन सामग्री शामिल है। महिला समिति की सदस्याएं प्रसाद तैयार करने और वितरण की जिम्मेदारी निभा रही हैं, ताकि घाट पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को पूजा के बाद प्रसाद प्राप्त हो सके।
बिस्वास समिति के अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि घाट पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और समिति के सदस्य और स्वयंसेवक पूरी लगन से आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं। उन्होंने छठव्रतियों से अपील की कि वे समय से पहले घाट पर पहुंच जाएं ताकि पूजा की सभी विधियाँ व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सकें।
इस वर्ष छठ पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। इसे देखते हुए बिस्वास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक सेवाओं की व्यवस्था भी की है।
अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य कल
आस्था और प्रकृति के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां पूरी हो गयी हैं। आज छठव्रतियों ने खरना की पूजा करने के साथ ही 36 घंटा व्यापी व्रत शुरू किया।
व्रतधारियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को गुरुवार को पहला अर्घ्य अर्पित करने की तैयारी कर ली है। शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जायेगा।
छठ महापर्व के इस अवसर पर विभिन्न शहरों में घाटों पर विशेष सजावट और साफ-सफाई पर ध्यान दिया गया है। भुवनेश्वर, कटक, राउरकेला, संबलपुर समेत अन्य जिलों में व्रतधारियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए छठ पूजा सामग्री, फल, गन्ना और ठेकुआ जैसे प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है।
बाजारों में छठ पूजा की तैयारी और विशेष सामग्रियों की खरीदारी
पर्व के चलते बाजारों में पूजन सामग्रियों की खरीदारी जमकर हो रही है। नारियल, केला, सूप, गन्ना विशेष रूप से खरीदा जा रहा है। श्रद्धालुओं ने परिवारजनों के साथ मिलकर पूजा की पूरी तैयारी की है
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
