भुवनेश्वर। उत्तराखंड के अल्मोडा में हुए भीषण बस दुर्घटना पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
प्रधान ने सोशल मीडिया पर लिखा, अल्मोड़ा, उत्तराखंड में हुई बस दुर्घटना अत्यंत दुःखद और मन को व्यथित करने वाली है। इस दुर्घटना में अपनों को खोने वाले शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर प्रभावित परिवारों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
