कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भीषण चक्रवाती तूफान डाना के कारण दो और लोगों की मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। पूर्व वर्धमान जिले के बुडबुड में कथित तौर पर बिजली के तार को छूने से एक नागरिक स्वयंसेवक चंदन दास (31) की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब वह पुलिस टीम के साथ बाहर गया था। हावड़ा नगर निगम का एक कर्मचारी तांतीपाड़ा में बारिश के पानी से भरी सड़क पर मृत पाया गया। ऐसा संदेह है कि उसकी मौत डूबने के कारण हुई।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
