Home / Odisha / चक्रवात डाना में एम्बुलेंस कर्मचारी ने पेश की बहादुरी की मिसाल
MANAS MALLIK चक्रवात डाना पर हुईं तैयारियां संभाल सकती थीं 1999 जैसी भयावह स्थिति

चक्रवात डाना में एम्बुलेंस कर्मचारी ने पेश की बहादुरी की मिसाल

  • संकटमोचक बनकर बचाई मरीज की जान

भुवनेश्वर। चक्रवाती तूफान डाना के तांडव के दौरान कई लोगों ने संकट में फंसे लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगाई। ऐसा ही एक नाम है ओडिशा के केन्दुपड़ा जिले के राजनगर ब्लॉक के 108 एम्बुलेंस कर्मचारी, मानस कुमार मल्लिक का, जिन्होंने तूफान के कहर के बीच एक महिला मरीज की जान बचाई।

मानस का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे एक महिला मरीज को अपने हाथों पर उठाकर एम्बुलेंस तक ले जाते दिख रहे हैं। ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। उन्होंने लिखा कि कठिन परिस्थितियों में मानस कुमार मल्लिक ने अपनी बहादुरी और मानवता का परिचय दिया। उनके साहस को सलाम। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।

मानस मल्लिक के अलावा, ओडिशा की आशा कार्यकर्ता शिवानी मंडल की भी चर्चा हो रही है, जिन्होंने कई बुजुर्गों को अपने कंधों पर उठाकर सुरक्षित आश्रय में पहुंचाया। मंडल के इस कार्य की भी खूब सराहना हुई और उनके वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी प्रशंसा मिली। मुख्यमंत्री मोहन माझी ने भी मंडल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने मानवता की मिसाल कायम की है।

इधर, ओडिशा सरकार की ओर से स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ मुकेश महालिंग ने मानस की सेवा के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। मंत्री महालिंग ने कहा कि आने वाले दिनों में उनके सराहनीय कार्य के लिए सरकार द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …