भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने मुद्रा योजना के तहत ऋण सीमा को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री द्वारा मुद्रा योजना की ऋण सीमा को बढ़ाकर 20 लाख करना सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद। इस वृद्धि से देश में नए उद्यमों को प्रोत्साहन मिलेगा और आर्थिक विकास में विशेष सहायता होगी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
