-
1,08,479 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया
बालेश्वर। भीषण चक्रवाती तूफान डाना के तट के पास आने के कारण बालेश्वर से भुवनेश्वर की निजी बस सेवाएं रोक दी गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से अब तक 1,08,479 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा चुका है।
निजी बस मालिक संघ ने यात्रियों की सुरक्षा और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए बालेश्वर-भुवनेश्वर और बालेश्वर-चंदनेश्वर मार्गों पर सेवाएं निलंबित करने की घोषणा की है। संघ ने कहा कि सेवा फिर से कब शुरू की जाएगी, इसका निर्णय चक्रवात के गुजरने के बाद लिया जाएगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
