Home / Odisha / लिंगराज ग्रेनाइट्स के क्ले को मिला टाइम्स बिजनेस अवार्ड
लिंगराज ग्रेनाइट्स के क्ले को मिला टाइम्स बिजनेस अवार्ड
लिंगराज ग्रेनाइट्स के क्ले को मिला टाइम्स बिजनेस अवार्ड

लिंगराज ग्रेनाइट्स के क्ले को मिला टाइम्स बिजनेस अवार्ड

  • संस्थापक गजानंद शर्मा ने ग्रहण किया यह सम्मान

  • ग्राहकों और अपनी टीम को किया समर्पित

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के पटिया स्थित लिंगराज ग्रेनाइट्स के क्ले को एक बार फिर टाइम्स बिजनेस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड लिंगराज ग्रेनाइट्स के क्ले को ओडिशा के नंबर 1 शोरूम के रूप में मान्यता प्रदान करता है।

पिछले साल भी टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा प्रतिष्ठित टाइम्स इंटीरियर ट्रांसफॉर्मेशन अवार्ड के रूप में लिंगराज ग्रेनाइट्स के क्ले की उपलब्धी को मान्यता दी गई थी।

भुवनेश्वर की राजधानी स्थित एक निजी होटल में आयोजित एक समारोह के बीच लिंगराज ग्रेनाइट्स के संस्थापक गजानंद शर्मा ने यह सम्मान ग्रहण किया। इस सम्मान को ग्रहण करने के बाद उन्होंने आयोजकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने इस सम्मान को अपनी टीम, शुभ चिंतकों और ग्राहकों को समर्पित किया है।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान विश्वास की उत्कृष्टता, नवाचार और ग्राहक संतुष्टि के मापदंडों के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतिफल है। हम आपमें से प्रत्येक व्यक्ति के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमारी पूरी यात्रा में हमारा समर्थन किया है।

उन्होंने कहा कि आप सभी का विश्वास और निष्ठा इस सफलता के पीछे प्रेरक शक्ति है। यह उपलब्धि न सिर्फ हमारी कड़ी मेहनत का प्रतिबिंब है बल्कि हम पर आपके विश्वास का सम्मान भी है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …