Home / Odisha / बिश्वास, भुवनेश्वर की महिला प्राकोष्ठ गठित, मधु त्रिपाठी संस्थापक अध्यक्ष

बिश्वास, भुवनेश्वर की महिला प्राकोष्ठ गठित, मधु त्रिपाठी संस्थापक अध्यक्ष

  •  विश्वास के नये अध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार ने वादा किया पूरा

भुवनेश्वर। बिश्वास, भुवनेश्वर की महिला प्राकोष्ठ का गठन कर दिया गया है और मधु त्रिपाठी इसकी संस्थापक अध्यक्ष चुनी गईं हैं। कल सायं स्थानीय गजपतिनगर में बिस्वास, भुवनेश्वर की सदस्य मधु त्रिपाठी के निवास पर आयोजित बैठक में इस प्राकोष्ठ का गठन किया गया। इस बैठक में बिस्वास भुवनेश्वर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार ने अपने किए गए वायदों के तहत प्रथम महिला समिति कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से विधिवत गठन किया।

उपस्थित सदस्यों ने महिला समिति के अधिक से अधिक विस्तार, बढ़-चढ़कर सामाजिक आयोजनों को सफल बनाने में अपनी भागीदारी और विश्वास संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने वाली नीतियों पर सविस्तार विचार रखने के साथ-साथ अपनी प्रतिबद्धता जताई।

इस अवसर पर विश्वास के अध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार ने सभी महिला सदस्यों का स्वागत किया। विश्वास की सलाहकार समिति के अध्यक्ष डीएस त्रिपाठी एवं उपाध्यक्ष पुनिया नंद चौधरी ने महिला समिति के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

महिला समिति की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष मधु त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मोती कांति देवी, सचिव नीलम सिंह, संयुक्त सचिव रंजू चौधरी, सांगठनिक सचिव पूनम सिंह शामिल हैं।, इसके साथ ही कार्यकारी समिति में मीरा मिश्रा, उमा सिंह, सुभद्रा कुमारी, मंजू भगत, श्वेता राय शामिल हैं। सलाहकार समिति में मधु मारिक और इंदु चौधरी शामिल हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …