Home / Odisha / प्रताप षाड़ंगी संगठनात्मक चुनावों के लिए राज्य चुनाव अधिकारी नियुक्त

प्रताप षाड़ंगी संगठनात्मक चुनावों के लिए राज्य चुनाव अधिकारी नियुक्त

भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने संगठनात्मक चुनावों की तैयारी में बालेश्वर के सांसद प्रताप चंद्र षाड़ंगी को राज्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय रिटर्निंग अधिकारी के लक्ष्मण ने राज्य चुनाव अधिकारी (रिटर्निंग अधिकारी) और सह-रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्तियों की घोषणा की।

वरिष्ठ नेता और सांसद प्रताप षाड़ंगी मुख्य रिटर्निंग अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे, जबकि सांसद सुकांत पाणिग्राही, डॉ जतिन मोहंती और सुकेशी ओराम सह-रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। अक्टूबर महीने में बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और विभिन्न मोर्चों के चुनाव आयोजित किए जाएंगे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …