-
तड़के घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
फूलबाणी। ओडिशा के कंधमाल जिले के तुमुड़ीबंधा क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति ने पिता और बेटे पर एसिड से हमला किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार की तड़के हुई। दोनों अपने घर के बरामदे में सो रहे थे।
दोनों की पहचान मोहन कंदर और उनके 12 वर्षीय बेटे अनुज कंदर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मोहन और अनुज सो रहे थे, तभी एक अज्ञात शख्स आया और उन पर एसिड फेंक दिया। दर्द से चिल्लाने पर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए, लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुका था।
दोनों को तुरंत तुमुड़ीबंधा अस्पताल ले जाया गया और बाद में हालत गंभीर होने पर बालिगुड़ा के सब डिविजनल अस्पताल में शिफ्ट किया गया।
पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और गांव वालों से पूछताछ कर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही थी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
