Home / Odisha / बंगाल की खाड़ी में तट के पास नाव से टकराकर दूसरी नाव पलटी

बंगाल की खाड़ी में तट के पास नाव से टकराकर दूसरी नाव पलटी

  • छह मछुआरों ने तैरकर बचायी अपनी जान, एक अब भी लापता

भुवनेश्वर। ओडिशा के बालेश्वर जिले के बंगाल की खाड़ी में गुरुवार को तलसारी तट के पास समुद्र में एक नाव पलट गई। हालांकि छह मछुआरे बाल-बाल बच गए, लेकिन दुर्भाग्यवश एक नाविक अभी भी लापता था। उसे ढूंढने के लिए खोज अभियान जारी था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मछुआरों का दल गुरुवार की सुबह नाव लेकर समुद्र में गया था। लौटते समय तलसारी तट से लगभग 3 किलोमीटर दूर उनकी नाव एक अन्य जहाज से टकरा गई, जिससे नाव पलट गई और सभी सात मछुआरे समुद्र में गिर गए।

सौभाग्य से, छह मछुआरे तैरकर किनारे तक पहुंचने में सफल रहे। उनमें से दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें दीघा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

एक मछुआरा नाव पलटने के बाद लापता हो गया। सूचना मिलते ही तलसारी पुलिस और दमकल विभाग ने लापता मछुआरे की तलाश के लिए खोज अभियान शुरू किया। खोज कार्य अभी भी जारी था।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …