Home / Odisha / बांकी में दूसरी शादी की कोशिश से हाई वोल्टेज ड्रामा

बांकी में दूसरी शादी की कोशिश से हाई वोल्टेज ड्रामा

  • दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने पति को पुलिस स्टेशन खींचा

  • सड़क पर भिड़ंत के बाद ली पुलिस की शरण

कटक। जिले के बांकी कोर्ट के पास एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ने के बाद उसका कॉलर पकड़कर पुलिस स्टेशन तक खींचा। इससे वहां एक हाई वोल्टेड ड्रामा की स्थिति उत्पन्न हो गई।

सूत्रों के अनुसार, महिला का आरोप है कि उसका पति दूसरी महिला से शादी करने कोर्ट पहुंचा था। इस घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी वहां पहुंच गई। इस दौरान उसे देखते ही दूसरी महिला भाग गई। पत्नी ने पति को मौके पर ही पकड़ लिया और स्थानीय लोगों की मदद से उसे पुलिस स्टेशन ले गई, जहां पति को हिरासत में लिया गया।

पत्नी ने बताया कि उसने अपने पति पर भरोसा किया था, लेकिन वह लगातार उसके साथ दुर्व्यवहार करता रहा। छह महीने पहले भी घरेलू हिंसा की शिकायत पुलिस में दर्ज की गई थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस या आरोपी संतोष की ओर से कोई बयान नहीं आया था।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …