Home / Odisha / राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय ओडिशा दौरा 23 अक्टूबर से

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय ओडिशा दौरा 23 अक्टूबर से

  • गोपबन्धु आयुर्वेद महाविद्यालय के 75वें वर्षगांठ समारोह में होंगी शामिल

भुवनेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर से दो दिवसीय दौरे पर अपने गृह राज्य ओडिशा पहुंचेंगी। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी पत्र के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू 23 अक्टूबर को ओडिशा पहुंचेंगी और अगले दिन पुरी का दौरा करेंगी।

पुरी दौरे के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू गोपबन्धु आयुर्वेद महाविद्यालय की 75वीं वर्षगांठ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यह कार्यक्रम दोपहर 12:10 बजे से 1:00 बजे तक आयोजित होगा।

इससे पहले, जुलाई में राष्ट्रपति मुर्मू ने चार दिवसीय ओडिशा यात्रा की थी। उस यात्रा के दौरान उन्होंने भुवनेश्वर में उत्कलमणि पंडित गोपबन्धु दास की 96वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और 7 जुलाई को पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा देखी थी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …