-
परिवहन मंत्री के साथ हुई वार्ता रही सफल
भुवनेश्वर। पश्चिमी और दक्षिणी ओडिशा के निजी बस मालिकों के संघों ने सोमवार को ओडिशा के वाणिज्य और परिवहन मंत्री बिभूति भूषण जेना के साथ चर्चा के बाद अपनी प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली है। उन्होंने सोमवार शाम से 24 घंटाव्यापी हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी।
निजी बस मालिकों की हड़ताल की घोषणा के बाद मंत्री परिवहन मंत्री विभुति भूषण जेना ने उनकी मांगों पर चर्चा करने के लिए लिए ब्रह्मपुर में संघों के पदाधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक की। इसके बाद प्रस्तावित हड़ताल वापस ली गई।
निजी बस मालिकों के संघों ने पहले ओडिशा सरकार के लोकेशन एक्सेसिबल मल्टी-मॉडल इनिशिएटिव लक्ष्मी योजना के तहत टियर-2 बसें शुरू करने के फैसले का विरोध करने के लिए उत्तर और पश्चिम ओडिशा के 14 जिलों में 24 घंटे की बस सांकेतिक हड़ताल की घोषणा की थी।
बस मालिकों के संघ ने टियर-I लैक्मी बसों की शुरूआत के लिए समर्थन व्यक्त किया है, जो ब्लॉकों को पंचायतों से जोड़ती हैं। हालांकि, वे टियर-2 बसों की शुरूआत का विरोध करते हैं, जो ब्लॉकों और जिला मुख्यालयों के बीच संचालित होंगी, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे उन्हें काफी वित्तीय नुकसान होगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
