Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना ने चिंता बढ़ायी, मरीज और मृतकों की संख्या बढ़ी

ओडिशा में कोरोना ने चिंता बढ़ायी, मरीज और मृतकों की संख्या बढ़ी

  • गंजाम में सूरत से लौटे मरीज की गयी जान

  • राज्य में मरीजों की संख्या 1103 तथा मृतकों की सात हुई

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना वायरस का प्रकोप चिंता को बढ़ाते जा रहा है. राज्य में मरीजों और मृतकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. कोरोना के नये पाजिटिव मामले आये हैं और मृतकों की संख्या सात हो गयी है. मृतक गंजाम जिला का 85 साल का वृद्ध है और वह सूरत से लौटा था. वह अन्य बीमारियों से भी पीड़ित था.

राज्य में मरीजों की संख्या 1103 हो गयी है. इनमें से 343 स्वस्थ हो चुके हैं और सात की मौत हो चुकी है तथा 753 सक्रिय मामले हैं. नये मामलों में कलाहांडी में 11, नयागढ़ में 11, कटक में नौ, जाजपुर में पांच, गंजाम में चार, मयूरभंज में तीन, अनुगूल में दो, जगतसिंहपुर में दो, संबलपुर में एक, मालकानगिरि में एक तथा पुरी में एक मरीज पाजिटिव पाया गया है. इनमें से क्वारेंटाइन सेंटर में से 48 मरीज हैं, जबकि तीन स्थानीय हैं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …