-
मैत्री विहार पुलिस कर रही है जांच
भुवनेश्वर। मैत्री विहार पुलिस ने भुवनेश्वर में एक महिला के अपार्टमेंट में लूटपाट करने के बाद उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में दो चोरों को हिरासत में लिया है। बताया गाय है कि महिला अपनी छोटी बेटी के साथ घर में थी। इसी दौरान चोर उसके अपार्टमेंट में घुसे और जघन्य अपराध को अंजाम दिया।
यह घटना रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि में लगभग 2 बजे हुई। 27 वर्षीय महिला अपनी बेटी के साथ अपने अपार्टमेंट में सो रही थी। चोरों ने उसकी सोने की बालियां और मोबाइल फोन लूट लिया। जब चोरों को पता चला कि घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं है, तो उन्होंने महिला को चाकू की नोंक पर पकड़ लिया और उसकी बेटी के सामने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। उन्होंने उसकी बेटी को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वे उसे जान से मार देंगे।
पीड़िता द्वारा मैत्री विहार पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद यह मामला सामने आया। बलात्कार और लूट का मामला दर्ज किया गया है।
चूंकि अपार्टमेंट परिसर में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था, इसलिए पुलिस आस-पास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज निकालने की कोशिश कर रही है। सूत्रों ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस का एक विशेष दस्ता भी मामले की जांच कर रहा है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
