Home / Odisha / केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मिले मुख्यमंत्री

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मिले मुख्यमंत्री

  • मंत्रालय से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं के बारे में विस्तार से हुई बातचीत

भुवनेश्वर। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के ओडिशा दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने उनसे मुलाकात की। राज्य अतिथि भवन में दोनों की मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री मोहन माझी ने सोशल मीडिया के जरिये इसकी जानकारी देते हुए मुलाकात के फोटो साझा की है।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा कि केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से अतिथि भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर जल शक्ति मंत्रालय से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं के बारे में विस्तार से बातचीत की। राज्य में पेयजल, जल स्रोतों का पुनरुद्धार व जल संसाधन का सही उपयोग को लेकर केन्द्र व राज्य सरकारें मिलकर काम करेंगी। इस दौरान राज्य के पंचायतीराज मंत्री रवि नारायण नाय़क व पुरी से सांसद डा संबित पात्र भी उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …