भुवनेश्वर। कटक के ओडसपुर–निआली रोड पर अमनकुडा चौक के पास मंगलवार तड़के 30 टन दाल से लदे ट्रक में आग लग गई।
रिपोर्ट के अनुसार, रायपुर से कोणार्क जा रहे ट्रक में सुबह 4 बजे कटक के अमनकुडा के पास आग लग गई। ड्राइवर किसी तरह सुरक्षित बच निकले में समर्थ हुआ और उसने अग्निशमन विभाग को सूचित किया।
सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और पाया कि ट्रक पूरी तरह आग की चपेट में आ गया है और दाल का पूरा माल जलकर खाक हो गया है। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया।
हालांकि आग लगने का सही कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को इसका कारण बताया जा रहा है। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
