भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केंदुझर जिले के मंडुआ में मुख्यमंत्री शिकायत प्रकोष्ठ के एक कैंप ऑफिस का उद्घाटन किया।
इससे स्थानीय लोग असुविधाओं के बारे में शिकायत कर सकेंगे। यह कैंप कार्यालय राज्य सरकार के लोक प्रशासन विभाग द्वारा खोला गया है।
मुख्यमंत्री माझी ने शिकायत निवारण प्रक्रिया को और भी सरल एवं सुगम बनाने के लिए यह कदम उठाया है। जिला स्तरीय शिकायत निवारण कार्यक्रम के साथ-साथ कैंप कार्यालय भी लोगों से शिकायतें प्राप्त करेगा और उनके समाधान के लिए कदम उठाएगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
