Home / Odisha / मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी

  • मयूरभंज यात्रा करनी पड़ी रद्द

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की मयूरभंज जिले की निर्धारित यात्रा रविवार को हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गई।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री को केंदुझर से मयूरभंज ले जाने वाले हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते उनकी यात्रा को रद्द करना पड़ा।

मुख्यमंत्री माझी शुक्रवार से अपने गृह जिला केंदुझर के तीन दिवसीय दौरे पर थे। रविवार को मयूरभंज जाने वाले थे। हालांकि, अब वे संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मयूरभंज न जाकर सड़क मार्ग से भुवनेश्वर लौटेंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री माझी राज्य में भाजपा सरकार के 100 दिनों के पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर थे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …