Home / Odisha / ओडिशा में इंडी और कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

ओडिशा में इंडी और कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

  • पुरी में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर संबित पात्र का जोरदार हमला

  • कांग्रेस पर पाकिस्तान के साथ हाथ मिलने लगाया गंभीर आरोप

  • कहा- जम्मू-कश्मीर में धारा-370 वापस लाने की बात कर रही है कांग्रेस

पुरी। ओडिशा में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भाजपा के प्रमुख नेता, राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा पुरी के सांसद संबित पात्र ने इंडी गठबंधन और कांग्रेस पर तीखे हमले किए। पुरी में आयोजित इस कार्यक्रम में पात्र ने कांग्रेस पर पाकिस्तान के साथ हाथ मिलाने का गंभीर आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस ने कहा कि सरकार में वापस आने के बाद धारा-370 को फिर से लागू करने की कोशिश करेगी। उन्होंने इसकी आलोचना की।

संबित पात्र ने अपने भाषण में कहा कि कांग्रेस पार्टी आज देश के साथ धोखा कर रही है। वह पाकिस्तान के साथ हाथ मिला रही है और जम्मू-कश्मीर में धारा-370 वापस लाने की बात कर रही है। इस तरह के बयान न सिर्फ राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक हैं, बल्कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी कांग्रेस के इस बयान का समर्थन किया है।

पात्र ने आगे कहा कि यह गंभीर मुद्दा है, जिससे साफ होता है कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन की प्राथमिकताएं क्या हैं। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार जम्मू-कश्मीर में शांति और विकास की दिशा में काम कर रही है, कांग्रेस और उसके साथी देश को फिर से विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं।

पात्र ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को लेकर कांग्रेस पार्टी और  इंडी गठबंधन के विचारों को आतंकी देश पाकिस्तान का समर्थन मिलना, उनके गठजोड़ को उजागर करता है।

राहुल गांधी का समर्थन सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, आतंकी हाफिज सईद और पन्नू भी करता है।
‘पप्पू’ से ‘पाकिस्तान’ और ‘पन्नू’ के ‘प्यार’ को देश की जनता भली-भांति समझ रही है।

कार्यक्रम में भाजपा के अन्य प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति थी। पात्र ने मझी सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों को भी सराहा और कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य में विकास की नई दिशा तय की है। उन्होंने कहा कि ओडिशा की जनता ने भाजपा को सत्ता में लाकर जो विश्वास दिखाया है, उसे हम और मजबूत करेंगे और राज्य को प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ाएंगे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …