Home / Odisha / गुरु चरण दास वाटको के प्रबंध निदेशक नियुक्त
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

गुरु चरण दास वाटको के प्रबंध निदेशक नियुक्त

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार के आवास एवं शहरी विकास विभाग ने एक महत्वपूर्ण आदेश में गुरु चरण दास को वाटको, भुवनेश्वर का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। दास वर्तमान में जल एवं स्वच्छता विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता और वाटको, डिवीजन-II के महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है। मुख्यमंत्री मोहन माझी ने इस नियुक्ति को मंजूरी दी है। यह जानकारी आवास एवं शहरी विकास विभाग की प्रधान सचिव उषा पाढ़ी के हस्ताक्षरित आदेश के माध्यम से दी गई है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …