भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने रिकॉर्ड पांचवीं बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी।
सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री मोहन माझी ने लिखा कि रिकॉर्ड पांचवीं बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई। आपकी लगन और कौशल ने एक बार फिर देश को गौरव दिलाया है। भविष्य में भी सफलता और कई और जीत की कामना करता हूं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
